कोरोना वायरस: जम्मू कश्मीर में 17 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 92

इससे पहले प्रधान सचिव (योजना एवं सूचना) रोहित कंसल ने ट्वीट किया था कि नरसू, उधमपुर में संक्रमण के तीन और मामलों की पुष्टि हुई। ये सभी उधमपुर के एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो विदेश यात्रा कर के आया था।
इससे पहले प्रधान सचिव (योजना एवं सूचना) रोहित कंसल ने ट्वीट किया था, “नरसू, उधमपुर में संक्रमण के तीन और मामलों की पुष्टि हुई। ये सभी उधमपुर के एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो विदेश यात्रा कर के आया था।” अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 92 हो गयी है।कुपवाड़ा के 6 व्यक्तियों को आज #COVID19 के लिए पॉजिटिव पाया गया, जिसमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।ये सभी दिल्ली के मरकज़ निजामुद्दीन गए थे। सभी पहले से ही क्वारंटाइन में थे, लेकिन प्रोटोकॉल के अनुसार इनके संपर्कों की पहचान की जा रही है: जिला कलेक्टर कुपवाड़ा, जम्मू और कश्मीर
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2020
अन्य न्यूज़














