कोरोना की जांच बढ़कर प्रतिदिन 95,000 हुई: हर्षवर्धन

अरूणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में हर्षवर्धन ने कोविड-19 से निपटने में सभी राज्यों के समर्पण की सराहना की।
बयान में हर्षवर्धन के हवाले से कहा गया है, ‘‘यह एक बड़ी राहत है और यह देखना बहुत सुखद है कि पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में ‘ग्रीन जोन’ हैं। आज की तारीख में सिर्फ असम और त्रिपुरा में ही कोविड-19 के मामले रह गये हैं। अन्य सभी राज्य ग्रीन जोन में हैं। आइए हम ध्यान केंद्रित करें और ‘ऑरेंज जोन’ को ग्रीन जोन में तब्दील करने के लिये साथ मिल कर काम करें।’’ उन्होंने कुछ राज्यों में चबाने वाले तंबाकू का काफी मात्रा में उपभोग होने और सार्वजनिक स्थानों पर थूके जाने की समस्या के प्रति भी आगाह किया। हर्षवर्धन ने चबाने वाले तंबाकू के उपयोग को प्रतिबंधित करने वाले राज्यों की कोशिशों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘इस दिशा में कठोर कदम उठाये जाने की जरूरत है।’’मैंने बताया कि बैठक में कुछ राज्यों ने #COVID19 की sample testing के लिए अपने राज्यों में Labs की संख्या बढ़ाने की मांग रखी है, जिस पर @ICMRDELHI के साथ मिलकर विचार किया जाएगा।@BjpBiplab @AloLibang @himantabiswa @sikkimgovt @CMOMizoram @NBirenSingh @CMO_Meghalaya pic.twitter.com/WxUhDfiVwG
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) May 9, 2020
अन्य न्यूज़














