देश में कोरोना के मामले 21,700 हुये, मरने वालों की संख्या 686 हुयी

केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ में कोविड-19 के 27, लद्दाख तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 18-18 मामले हैं। मेघालय में 12 जबकि गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आए हैं। वहीं मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो लोग जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में है।
मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से, वायरस से संक्रमित 34 लोगों की जान गई। इनमें से 18 मौत महाराष्ट्र में, आठ गुजरात में , तीन आंध्र प्रदेश में, दो राजस्थान और एक एक मौत दिल्ली, तेलंगाना एवं मध्य प्रदेश में हुयी है। कोविड-19 के संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले कुल 686 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 269 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 103, मध्य प्रदेश में 81,दिल्ली में 48, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 27-27, तेलंगाना में 24, उत्तर प्रदेश में 21 और तमिलनाडु में 18 , कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 लोगों की मौत हुई है। बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में पांच जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई है। बिहार में दो जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 5,652 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 2,407, दिल्ली में 2,248,राजस्थान में 1,890, मध्य प्रदेश में 1,695 तमिलनाडु में 1,629, उत्तर प्रदेश में 1,509, तेलंगाना में 960 और आंध्र प्रदेश में 895मामले सामने आये हैं।1229 new #COVID19 cases & 34 deaths reported in the last 24 hours. Total number of cases rises to 21700, including 16689 active cases, 4325 cured & 686 deaths: Union Health Ministry pic.twitter.com/FgSsd5Fuco
— ANI (@ANI) April 23, 2020
इसे भी पढ़ें: Lockdown का एक महीना पूरा, कोरोना फैलने की गति को स्थिर रखने में भारत सफल
अन्य न्यूज़














