बंगाल-असम चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार समाप्त, 458 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

भाजपा के अन्य स्टार प्रचारकों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल रहे। बंगाल के पहले चरण की 30 सीटों के लिए 191 प्रत्याशी मैदान में हैं।
असम चुनाव
बात असम की करें तो यहां जिन 47 सीटों पर वोटिंग होनी है वहां 267 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 47 में से 42 सीटें ऊपरी असम के 11 जिलों के हैं जबकि 5 सीटें मध्य असम इलाके के है। 2016 के विधानसभा चुनाव में इन 47 सीटों में से भाजपा को 27 जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद को 8 सीटें मिली थी। इसी चरण में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी, मंत्री रंजीत दत्ता सहित कई बड़े नेताओं के किस्मत दांव पर है।
अन्य न्यूज़















