पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटो पत्रकारों को बधाई देने पर भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि जम्मू और कश्मीर से जुड़े जीवन की तस्वीरों के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीतने के लिए भारतीय फोटो जर्नलिस्ट डार यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को बधाई।
पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने आज उन लोगों को बधाई दी जिन्हें कश्मीर को विवादित क्षेत्र मानने पर पुरस्कार मिला। उन्होंने हैशटैग ‘एंटी नेशनल राहुल गांधी’ के साथ अपना संदेश पोस्ट किया। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि जम्मू और कश्मीर से जुड़े जीवन की तस्वीरों के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीतने के लिए भारतीय फोटो जर्नलिस्ट डार यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को बधाई। आपने हम सभी को गौरवान्वित किया हैं। भाजपा प्रवक्ता ने एक पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर द्वारा लिये गए एक चित्र को भी पोस्ट किया और राहुल गांधी से पूछा किया क्या वे इसकी विषय वस्तु से सहमत हैं।Dear @RahulGandhi ji
— Sambit Patra (@sambitswaraj) May 5, 2020
You congratulated Mr Dar who received the Pulitzer award today for photography.
One of the photographs is enclosed herewith
The caption mentions “Indian Occupied Kashmir”
Mr Rahul is Kashmir an integral part of India??
Answer#AntiNationalRahulGandhi pic.twitter.com/g5t3Jo2q6D
अन्य न्यूज़














