Congress पर BJP का तीखा हमला, Rajeev Chandrasekhar बोले- राहुल की पार्टी करती है धोखे की राजनीति

Congress पर BJP का तीखा हमला, Rajeev Chandrasekhar बोले- राहुल की पार्टी करती है धोखे की राजनीति
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सिर्फ भटकाने और धोखे की सियासत करती है जिसका अंजाम उसे भुगतना होगा। यह बयान उच्चतम न्यायालय द्वारा केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को प्रधान न्यायाधीश पर की गई सोशल मीडिया टिप्पणी के मामले में अवमानना नोटिस जारी करने के बाद आया है।

नयी दिल्ली, छह नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘धोखाधड़ी की राजनीति’ करने का आरोप लगाया और कहा कि उसकी (कांग्रेस की) यह राजनीति अंततः खत्म होगी और उसे इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सभी पदाधिकारियों को एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अवमानना नोटिस जारी किया जिसमें प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत पर निशाना साधा गया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘धोखाधड़ी की राजनीति, गुमराह करने की राजनीति।

राहुल गांधी की कांग्रेस केवल यही करती है।’’ चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘इसका अंततः अंत होगा और इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।’’ प्रधान न्यायाधीश की कुछ टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस की केरल इकाई ने 12 अक्टूबर को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, प्रिय सूर्यकांत जी, यदि कानून-व्यवस्था आपका विषय (क्षेत्र) नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम आपका ऐसा विकल्प ढूंढ लेंगे जो इसे संभाल सके। हालांकि यह विवादास्पद पोस्ट कुछ समय बाद ही हटा लिया गया।

इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और भाजपा ने भी इसकी निंदा की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़