भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, कही यह बात

सिंह ने कहा कि किसानों के साथ खड़े होना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसानों को इस बात का डर है कि नए कृषि कानूनों से उनकी आर्थिक अवस्था प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैंने राजनीति में जो कुछ भी हासिल किया है वह संभव नहीं हो पाता यदि मैं सर छोटू राम का पोता नहीं होता।’’ हरियाणा के प्रभावशाली जाट नेता सिंह ने कहा, ‘‘इसलिए आज किसानों की लड़ाई में उनके साथ खड़े होना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। इसलिए मैंने इस लड़ाई को समर्थन देने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि वह और उनके समर्थक दिल्ली से लगने वाले हरियाणा के जिलों में सांकेतिक अनशन करेंगे। शुक्रवार को सिंह ने अपने समर्थकों के साथ रोहतक में चौधरी छोटू राम विचार मंच के बैनर तले धरना दिया था।हम 2 दिशाओं से किसान आंदोलन के समर्थन में छोटूराम विचार मंच की तरफ से यात्राएं शुरू करेंगे ताकि गांवों में इस चीज की जागृति हो कि ये लड़ाई ऐसी नहीं है जिस तरह से इसे दिखाया जा रहा है: वीरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री #FarmersProtest https://t.co/hFkueiuQ0K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2020
अन्य न्यूज़














