बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने दरभंगा सीट पर लहराया जीत का परचम

बिहार की दरभंगा विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी अमरनाथ गामी को दस हजार से अधिक मतों से हराकर जीत दर्ज की।
दरभंगा। बिहार की दरभंगा विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी अमरनाथ गामी को दस हजार से अधिक मतों से हराकर जीत दर्ज की।
इसे भी पढ़ें: देर रात तक चल सकती है बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना: चुनाव आयोग
निर्वाचन अधिकारी थियागराजन एस.एम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरावगी (50) ने 2015 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर 7,460 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस सीट पर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सात नवम्बर को मतदान हुआ था।
अन्य न्यूज़















