Congress ने Arunachal सीमा पर सुरक्षा व विकास की मांग की, सैनिकों के लिए सुविधाएं जरूरी

Arunachal Congress
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बोसीराम सिराम ने ऊपरी सुबनसिरी के टक्सिंग सेक्टर के चार दिवसीय दौरे के बाद केंद्र सरकार से सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा मजबूत करने की अपील की। उन्होंने रणनीतिक इलाकों में तैनात जवानों के लिए जरूरी साजो-सामान, संचार और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ अरुणाचल रेजीमेंट के गठन की वकालत की। सिराम ने टक्सिंग का जायजा लेने के लिए एक बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का भी आग्रह किया।

कांग्रेस की अरुणाचल प्रदेश इकाई ने शनिवार को कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों में सीमावर्ती समुदायों और सुरक्षा बलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोसीराम सिराम ने उपरी सुबनसिरी के टक्सिंग सेक्टर के चार दिन के दौरे के बाद ये बातें कही हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने और पार्टी के अन्य नेताओं ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों एवं सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: Congress नेता चेंथी अनी गिरफ्तार, Kerala CM का काफिला रोकने पर कार्रवाई

सिराम ने एक बयान में कहा, ‘‘जो लोग सीमावर्ती इलाकों की बात करते हैं, उनमें वहां तक ​​पहुंचने, लोगों से मिलने और जमीनी हकीकत को समझने का साहस भी होना चाहिए। टक्सिंग भारत का कोई दूर-दराज का कोना नहीं है, बल्कि यह भारत की अग्रिम पंक्ति (फ्रंटलाइन) है।’’ सिराम ने केंद्र सरकार से यह भी अपील की कि वह टक्सिंग और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अन्य सीमावर्ती इलाकों का दौरा करने के लिए बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल भेजे। उन्होंने कहा कि इस तरह के दौरों से लोकतांत्रिक निगरानी मज़बूत होगी और निर्वाचित जन प्रतिनिधि जमीनी हालात का सीधे जायजा ले सकेंगे तथा सीमावर्ती समुदायों, सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर सकेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुश्किल सीमावर्ती इलाकों में तैनात सैनिकों के लिए बिना रुकावट आपूर्ति, उपकरण, संचार सुविधाएं, रहने की जगह, मेडिकल सहायता और पर्याप्त संख्या में जवानों की व्यवस्था करने की भी मांग की। सिराम ने ‘अरुणाचल रेजीमेंट’ बनाने की भी वकालत करते हुए कहा कि उसमें राज्य के स्थानीय आदिवासी युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती की जाए। उन्होंने कहा, ‘‘टक्सिंग के लोग भारत के किनारे पर नहीं रह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने अरुणाचल प्रदेश की वायरल बच्ची Tinkle से वीडियो कॉल पर की बात

वे भारत की अग्रिम पंक्ति (फ्रंटलाइन) पर रह रहे हैं। अगर देश उनसे सीमा पर डटे रहने की उम्मीद करता है, तो उसे भी उनके साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़