Rajasthan DGP से मिले Army Chief Dheeraj Seth, सीमा सुरक्षा और इंटेलिजेंस पर बनी सहमति

Army Chief
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने जयपुर में बैठक कर अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा और खुफिया जानकारी साझा करने पर सहमति जताई। बैठक में दोनों अधिकारियों ने संचार व्यवस्था मजबूत करने, संयुक्त क्षेत्रीय निगरानी और आपात स्थितियों में तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के समय राज्य आपदा मोचन बल को सेना की मदद और प्रशिक्षण सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सेना और राजस्थान पुलिस ने राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों से निपटने के लिए खुफिया जानकारी साझा करने, क्षेत्रीय निगरानी और आपसी समन्वय मजबूत करने पर सहमति जताई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बृहस्पतिवार को यहां राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और सेना-पुलिस के बीच सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: Jaipur Police ने Fake Currency गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, 4.30 लाख रुपये बरामद

दोनों अधिकारियों ने राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, खुफिया जानकारी साझा करने तथा संवेदनशील परिस्थितियों में सेना और पुलिस के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की। बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संचार व्यवस्था, संयुक्त क्षेत्रीय निगरानी तंत्र और नियमित रूप से खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। दोनों पक्षों ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राज्य आपदा मोचन बल को सेना की सहायता उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी चर्चा की।

बयान में कहा गया कि हाल में आयोजित सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया था और भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। इसे सेना, नागरिक प्रशासन और पुलिस के बीच प्रभावी समन्वय का उदाहरण बताया गया। सेना प्रमुख और डीजीपी ने भविष्य में प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में भी समन्वय मजबूत करने पर सहमति जताई।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा की करेंगे समीक्षा, दार्जिलिंग मुद्दे पर भी होगी चर्चा

डीजीपी शर्मा ने सेना प्रमुख जनरल सेठ का स्वागत करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता और राजस्थान पुलिस की विभिन्न इकाइयों के प्रतीक चिह्न वाला स्मृति चिह्न भेंट किया। जनरल सेठ ने भी आपसी सम्मान और सद्भावना के प्रतीक के तौर पर शर्मा को सैन्य स्मृति चिह्न प्रदान किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़