लल्लू के खिलाफ कार्रवाई भाजपा सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता का परिचायक: राहुल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के संघर्ष को मैंने नजदीक से देखा है। वह आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद में रात-दिन सक्रिय थे।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के संघर्ष को मैंने नजदीक से देखा है। वह आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद में रात-दिन सक्रिय थे।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ उप्र सरकार उनके सेवाकार्यों का दमन करके उनके साथ अन्याय कर रही है। उन्हें बेवजह जेल में रखना सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।UPCC के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के संघर्ष को मैंने नजदीक से देखा है। वह आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद में रात-दिन सक्रिय थे। यूपी सरकार उनके सेवाकार्यों का दमन करके उनके साथ अन्याय कर रही है। उन्हें बेवजह जेल में रखना सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 30, 2020
अन्य न्यूज़














