आम आदमी पार्टी 2022 का उत्तराखंड विस चुनाव लड़ेगी: सिसोदिया

राज्य में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए सिसोदिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त व राज्य की जनता की भावनाओ के अनुरूप राज्य निर्माण के संकल्प के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
शहीदों के सपने के अनुकूल राज्य का निर्माण करने का आम आदमी पार्टी का संकल्प व्यक्त करते हुए सिसोदिया ने कहा, ‘‘राज्य की जनता सत्ता में बदलाव चाहती है क्योंकि भाजपा व कांग्रेस दोनो दलों ने राज्य की जनता को निराश किया है।’’ उन्होंने कहा कि विकास को तरसती व भ्रष्टाचार से पीड़ित राज्य की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। हरकी पौड़ी पर पूजा करने तथा सायंकालीन गंगा आरती में भाग लेने के बाद सिसोदिया ने कहा कि गंगा के दर्शन से उनमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी अनुभूति उन्हें अल्मोडा के प्रसिद्ध कैंची धाम में हुई थी।आज उत्तराखंड आते हुए रास्ते में मैंने देखा कि जनता में @ArvindKejriwal जी की ईमानदार राजनीति को लेकर खूब उत्साह है और लोग आम आदमी पार्टी में उम्मीद देख रहे हैं |
— Manish Sisodia (@msisodia) December 18, 2020
हम इस उम्मीद पर खरा उतरने के संकल्प के साथ देवभूमि उत्तराखंड के शहीदों के सपनों का राज्य बनाएंगे| pic.twitter.com/BCiEovx0W7
अन्य न्यूज़














