उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 118 नये मामले, मामलों की कुल संख्या 2,880 हुई

स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि 987 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए हैं जबकि कोरोना वायरस से 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में अभी 1836 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन में बताया गया कि सबसे ज्यादा 16 मौतें आगरा में हुईं। मेरठ और मुरादाबाद में सात-सात, फिरोजाबाद में तीन, कानपुर में पांच मथुरा में चार और गाजियाबाद में दो लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई है।कल शाम से अब तक 118 नए #COVID19 पॉजिटिव रोगियों की पुष्टि की गई है, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2880 हो गई है। कुल मामलों में से 987 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है जबकि 56 अन्य लोगों की जान गई है: स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/Y79oFmcoNy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2020
अन्य न्यूज़














