Astronaut Anil Menon और सोफी एडेनोट ने ISS पर Spacewalk पूरी कर लगाया नया एंटीना

Astronauts Anil
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की सोफी एडेनोट ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर संचार व्यवस्था सुधारने के लिए स्पेसवॉक पूरा किया। दोनों ने मंगलवार को यूनिटी मॉड्यूल के ऊपर स्थित जेड-1 ट्रस खंड पर खराब उपकरण की जगह नया केयू-बैंड एंटीना स्थापित किया। अंतरिक्ष स्टेशन के इतिहास की यह 283वीं स्पेसवॉक थी, जिसमें मेनन ने तीसरी और एडेनोट ने दूसरी बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।

सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 25 अगस्त अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और सोफी एडेनोट मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकले और उन्होंने संचार एंटीना लगाने के लिए ‘स्पेसवॉक’ (अंतरिक्ष में चहल कदमी) की। वे पिछली बार अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलने के दौरान यह काम पूरा नहीं कर पाए थे। मेनन और एडेनोट ने अमेरिकी पूर्वी समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर ‘स्पेसवॉक’ शुरू की।

अंतरिक्ष स्टेशन के इतिहास में यह 283वीं ‘स्पेसवॉक’ थी। इस दौरान उन्होंने ‘यूनिटी’ मॉड्यूल के ऊपर स्थित जेड-1 ट्रस खंड पर खराब एंटीना की जगह नया ‘केयू-बैंड’ एंटीना लगाया ताकि अंतरिक्ष स्टेशन की संचार व्यवस्था में वैकल्पिक सुविधा फिर से बहाल की जा सके। मेनन के पिता केरल से आए प्रवासी भारतीय हैं।

मेनन की यह तीसरी ‘स्पेसवॉक’ थी, जबकि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री एडेनोट की यह दूसरी ‘स्पेसवॉक’ थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़