पंजशीर घाटी में ही हैं अमरूल्ला सालेह, तालिबान को तबाह करने की बना रहे योजना

पंजशीर घाटी पर भीषण युद्ध जारी है। तालिबान लगातार घुसपैठ की कोशिशें कर रहा है लेकिन नॉर्दन एलायंस के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं पा रहे हैं। नॉर्दन एलायंस के मुताबिक रेजिस्टेंस फोर्सेस ने 1200 से अधिक तालिबानियों को ढेर कर दिया है।
काबुल। अफगानिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति अमरूल्ला सालेह ने तालिबान के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा है। इसी बीच उन्होंने देश छोड़कर भागने की मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया। वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि रेजिस्टेंस जारी है और जारी रहेगा। मैं यहां अपनी मिट्टी के साथ, अपनी मिट्टी के लिए और इसकी गरिमा की रक्षा के लिए हूं।
इसे भी पढ़ें: नॉर्दन एलायंस के खिलाफ चल रहा भीषण युद्ध, तालिबान को मिला अलकायदा और पाक का साथ
आपको बता दें कि पंजशीर घाटी पर भीषण युद्ध जारी है। तालिबान लगातार घुसपैठ की कोशिशें कर रहा है लेकिन नॉर्दन एलायंस के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं पा रहे हैं। नॉर्दन एलायंस के मुताबिक रेजिस्टेंस फोर्सेस ने 1200 से अधिक तालिबानियों को ढेर कर दिया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में पंजशीर के जाबाज अमरूल्ला सालेह के देश छोड़कर भागने के दावे किए जा रहे थे।The RESISTANCE is continuing and will continue. I am here with my soil, for my soil & defending its dignity. https://t.co/FaKmUGB1mq
— Amrullah Saleh (@AmrullahSaleh2) September 3, 2021
इसे भी पढ़ें: पंजशीर पर कब्जा करने का ख्वाब देखने वाले तालिबानियों के लिए काफी हैं 'बाबा जालंदर', डर से कापते हैं चरमपंथी
पंजशीर पर कब्जा करना आसान नहीं
तालिबान को पहले भी पंजशीर घाटी में पराजय ही हाथ लगी थी और अभी तक के हालात भी बिल्कुल वैसे ही हैं। लेकिन तालिबान जीत के लगातार दावे कर रहा है। जिसे नॉर्दन एलायंस ने खारिज भी कर दिया। इतना ही नहीं एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें तालिबानी चरमपंथी जीत का जश्न मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गोलियां बरसाईं, इन गोलियों से कुछ लोगों के जख्मी होने की भी खबरें हैं। हालांकि नॉर्दन एलायंस ने बयान जारी कर तालिबान के दावों को खारिज कर दिया और मोर्चे पर डटे हुए हैं।अन्य न्यूज़














