Hollywood Producer Harvey Weinstein को बड़ी राहत, New York में रेप का एक संगीन आरोप वापस होगा

न्यूयॉर्क के अभियोजकों ने पूर्व हॉलीवुड निर्माता हार्वी वाइंस्टीन के खिलाफ एक बलात्कार का आरोप वापस लेने की घोषणा की है, जिससे इस मामले में चौथे मुकदमे की संभावना खत्म हो गई है। यह निर्णय तब आया है जब वाइंस्टीन पहले से ही अन्य यौन अपराधों के लिए न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया में जेल की सजा काट रहे हैं।
न्यूयॉर्क के सरकारी वकीलों ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे हार्वी वाइंस्टीन पर लगे बलात्कार के एक आरोप को वापस ले लेंगे। अभियोजक ‘मी-टू’ दौर के इस मामले में पूर्व फिल्म निर्माता पर चौथी बार मुकदमा नहीं चलाएंगे। वाइंस्टीन (74) को न्यूयॉर्क में और कैलिफोर्निया में अन्य यौन अपराधों के लिए दोषी करार दिया गया है और वह जेल में बंद है।
न्यूयॉर्क में बलात्कार के एक मामले में आरोप अनसुलझा ही रहा है, ऐसे में आरोप वापस लिया जाएगा। आरोप है कि वाइंस्टीन ने 2013 में मैनहट्टन के एक होटल में एक ‘हेयरस्टाइलिस्ट’ एवं अभिनेत्री से बलात्कार किया था। जेसिका ने गवाही दी है कि वाइंस्टीन के साथ उनका आपसी सहमति वाला रिश्ता था, जबकि उस समय फिल्म निर्माता शादीशुदा थे।
ऑस्कर-विजेता फिल्म निर्माता खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार करता रहा है। वाइंस्टीन फिल्म उद्योग की कद्दावर हस्तियों में से एक था, वह ‘‘शेक्सपियर इन लव,’’ ‘‘पल्प फ़िक्शन’’ और ‘‘चॉकलेट’’ जैसी बेहतरीन और हिट फिल्मों का निर्माता था।
अन्य न्यूज़















