रिश्तों पर Samantha Ruth Prabhu का बड़ा बयान, Fans बोले- Sobhita को मिला करारा जवाब!

Samantha Ruth Prabhu
Instagram

सामंथा रुथ प्रभु ने रिश्तों पर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने खुद पर भरोसा करने की बात कही, जिसे सोशल मीडिया पर उनके पूर्व पति नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता धूलिपाला पर तंज माना जा रहा है। शोभिता ने पहले कहा था कि एक पार्टनर दूसरे को पूरा करता है, जिसके चलते यह विवाद खड़ा हुआ है।

हाल ही में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने हैदराबाद में अपनी हालिए रिलीज हुए फिल्म 'मा इंति बंगारम' (Maa Inti Bangaram) की बेहतरीन सफलता के बाद मीडिया से बातचीत की।  सामंथा ने कुछ ऐसा कहा कि जिसके बाद लोगों को लग रहा है कि यह शोभिता पर तंज था।

लेकिन सामंथा रुथ प्रभु ने सीधे तौर पर शोभिता का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने खासतौर पर रिश्तों के बारे में बात कहीं और समझाया कि महिलाओं को यह क्यों नहीं मानना चाहिए कि उनका पार्टनर उन्हें पूरा (कम्पलीट) करता है।

क्या कहा सामंथा ने?

सामंथा ने कहा,  'करियर और आपके रिश्ते आपके हाथ में हैं। लेकिन कभी-कभी रिश्ते मुश्किल हो जाते हैं और वे हमेशा आपके कंट्रोल में नहीं होते। रिश्ता निभाने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। इसलिए, मैंने यह समझा है कि एक महिला के तौर पर, आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए और एक इंसान के तौर पर खुद को पूरा महसूस करना चाहिए'।

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि- 'एक समय पर आपको सही इंसान मिल ही जाएगा। लेकिन यदि आप खुद को पूरा करने के लिए किसी और को ढूंढते हैं या किसी ऐसे इंसान का इंतजार करते हैं जो आपको पूरा करे, तो बात नहीं बनेंगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि दूसरी तरफ उम्मीदें बढ़ जाएंगी। यह सही नहीं हैं'।

शोभिता पर साधा है निशाना

सांमथा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस यह सोचने लगे है कि क्या वह शोभिता धूलिपाला पर तंज कस रही थीं। आपको बताते चलें कि साल 2024 में अपनी शादी के वीडियों में शोभिता धूलिपाला ने कहा था, 'मेरा मानना है कि इंसान अधूरा होता है और कोई दूसरा आकर उस कमी को पूरा करता है... क्योंकि मुझे लगता है कि हम अपने आप में पूरे हैं। फिर भी, उनकी गैर-मौजूदगी में मैं पूरी नहीं हो पाऊंगी'।

सामंथा-नागा का हुआ था तलाक

नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से शादी की है, इससे पहले एक्टर की शादी सामंथा से हुई थी। लेकिन दोनों ने अक्तूबर 2021 में, यानी शादी के 4 साल बाद, अलग होने की घोषणा की थी।

सामंथा ने दूसरी शादी की

दरअसल, सामंथा रूथ प्रभु ने दिसंबर 2025 में कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में स्थित लिंग भैरवी मंदिर में एक निजी  'भूत शुद्धि विवाह' समारोह में फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी की। इस दौरान सामंथा प्रेग्नेंट हैं और कपल अपने पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़