Diet and Lifestyle: सिर्फ 2 रोटी खाने से नहीं होगा Weight Loss, इन छोटी गलतियों से बढ़ रही आपके शरीर की चर्बी

Weight Increases
Unsplash

कम खाने के बावजूद वजन बढ़ना अक्सर छिपी हुई कैलोरी और धीमी चयापचय दर का परिणाम होता है। आहार में रोटी की संख्या कम करने के बजाय सब्जी में तेल, शक्कर वाली चाय और सक्रियता की कमी जैसे कारकों का विश्लेषण करना आवश्यक है। वजन घटाने हेतु कैलोरी प्रबंधन और सक्रिय जीवनशैली पर विशेष ध्यान दें।

वजन बढ़ आसानी से जाता है लेकिन इसे कम करना काफी मुश्किल होता है। लोग वजन कम करने के लिए कई प्रयास करते हैं, लेकिन फिर वजन कम नहीं होता है। आप भी वजन कम कर रहे होंगे और कम खाना खाते होंगे, फिर भी बढ़ रहा है वजन। 

वजन बढ़ने का मुख्य कारण आपकी पूरी दिनचर्या भी हो सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे किस वजन कम करने सिर्फ रोटी कम खाना नहीं, बल्कि आपको क्या करना चाहिए यह काफी जरुरी है। 

सिर्फ 2 रोटी खाने पर भी वजन क्यों बढ़ सकता है?

अक्सर लोगों को लगता है कि उन्होंने सिर्फ दो रोटी खाई हैं, इसलिए उनका खाना कम है। हालांकि रोटी के साथ सब्जी में कितना तेल, दाल में कितना घी, दही, अचार, मिठाई या दूसरी चीजें ली गई, यह भी वजन पर असर दिखाता है। इसलिए वजन बढ़ने या घटने में पूरे दिन में ली गई कुल कैलोरी और शरीर द्वारा खर्च की गई कैलोरी महत्वपूर्ण होती है। 

चाय-बिस्किट और छोटे स्नैक्स

हम सभी सुबह की चाय पीते हैं उसमें चीनी जरुर होती है, ऑफिस में बिस्किट, शाम की नमकीन, जूस या सॉफ्ट ड्रिंक जैसी चीजें छोटी लग सकती हैं, हालांकि बार-बार लेने से दिनभर की कुल कैलोरी आपकी बढ़ ही जाती है। इसलिए बजन बढ़ने पर अपनी डाइट को नोट जरुर करें। 

दिनभर बैठे रहना

कम खाने का मतलब यह नहीं है कि वजन कम हो जाएगा। अगर आप खाना कम खा रहे हैं, लेकिन दिनभर बैठे रहते हैं और कोई भी गातिविधि नहीं करते हैं, तो शरीर की रोजाना कैलोरी खर्च भी कम हो हो सकती है। लगातार ऑफिस में बैठे रहना, लंबे समय तक मोबाइल या टीवी देखना और रोजाना कम चलना वजन बढ़ने की समस्या को बढ़ा सकता है।

नींद पूरी न होना

अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं, तो आपके हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं। जिससे आपको ज्यादा खाने की इच्छा होगी और मीठे या हाई-कैलोरी फूड की क्रेविंग बढ़ सकती है। इसलिए वजन कम करने के लिए डाइट के साथ पर्याप्त नींद भी जरुरी है।

स्ट्रेस लेना

अगर आप तनाव में रहते हैं, तो आपकी ज्यादा खाने की आदत बढ़ जाती है। तनाव के समय मीठा, तला-भुना या जंक फूड खाने की इच्छा अधिक बढ़ जाती है। स्ट्रेस लेने से वजन पर असर दिखाई देता है।

थायरॉयड की समस्या

यदि आपका लगाताक थकान, ठंड ज्यादा लगती है, कब्ज, त्वचा का रुखा होना या बाल झड़ने की समस्याएं भी हो सकती हैं, तो थायरॉइड की जांच के लिए डॉक्टर की सलाह ली जा सकती है। थायरॉइड के समय मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़