Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Samantha Ruth Prabhu
INSTAGRAM
एकता । Aug 26 2026 5:49PM

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु प्रेग्नेंसी के दौरान जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर की सलाह और विशेषज्ञ ट्रेनर की देखरेख में ही यह कसरत कर रही हैं। सामंथा ने अन्य महिलाओं से बिना चिकित्सकीय परामर्श के इसकी नकल न करने की अपील की है।

साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के दौर का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री लगातार अपने प्रशंसकों के साथ इस खास सफर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने जिम में कसरत करते हुए कुछ वीडियो साझा किए, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए।

जिम में वजन उठाती दिखीं सामंथा

सामंथा के साझा किए गए वीडियो में वह जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह वजन के साथ डेडलिफ्ट करती भी दिखाई दे रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है और इसे देखकर लोग उनकी कसरत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

इसे भी पढ़ें: Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच आई दूरी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि कर दिया अनफॉलो!

डॉक्टर की सलाह के बाद जारी रखी कसरत

वीडियो के साथ सामंथा ने साफ किया कि वह कई सालों से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती आ रही हैं और डॉक्टर की अनुमति के बाद ही प्रेग्नेंसी के दौरान भी इसे जारी रखा है। उन्होंने बताया कि उनके ट्रेनर को प्रेग्नेंसी के दौरान कसरत कराने की खास ट्रेनिंग मिली हुई है।

इसे भी पढ़ें: गौरव खन्ना का जिक्र होते ही क्यों बदल जाता है Akanksha Chamola का अंदाज, क्या है इसकी वजह?

हर महिला का अनुभव अलग होता है

सामंथा ने बताया कि वीडियो में दिखाई गई कसरत उनके शरीर, उनके अनुभव और उनकी प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखकर बदली गई है। उन्होंने लोगों से अपनी कसरत की नकल न करने की अपील की। अभिनेत्री ने कहा कि हर महिला का प्रेग्नेंसी का अनुभव अलग होता है, इसलिए कसरत शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़