आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

RCB
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 28 2026 11:21PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर बेहतरीन जीत दर्ज की। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। जिसके जवाब में आरसीबी 16 ओवर में ही टारगेट चेज करके बेहतरीन जीत दर्ज की।

आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। इस सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर बेहतरीन जीत दर्ज की। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। जिसके जवाब में आरसीबी  16 ओवर में ही टारगेट चेज करके बेहतरीन जीत दर्ज की।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार शुरुआत की। फिल सॉल्ट 7 गेंद में 8 रन ही बना सके। देवदत्त पड्डिकल ने 26 गेंद में तूफानी 61 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंद में 31 रन बनाए। जितेश खाता नहीं खोल सके। विराट कोहली ने 38 गेंद में नाबाद 68 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 80 रन की पारी खेली। अनिकेत ने 45 रन की तूफानी पारी खेली। बेंगलुरु की तरफ से जैकब डफी ने तीन विकेट अपने नाम किए। 

वहीं आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी को जैकब डफी ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए हाइनरिक क्लासेन ने कप्तान ईशान किशन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने हेनरिक क्लासेन को आउटकर साझेदार का अंत किया। 

वहीं 16वें ओर में अभिनंदन सिंह ने ईशान किशन को अपना शिकार बना लिया। ईशान किशन ने 38 गेंदों में 8 चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 80 रनों की पारी खेली। इसके बाद हर्ष दुबे और हर्षल पटेल पर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। अनिकेत शर्मा ने 18 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 43 रनों की पारी खेली। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लेकिन आरसीबी ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़