सैमसंग करेगा विंडो के लिए Samsung Browser लॉन्च, AI से लेस होंगे फीचर्स

साउथ कोरियन टेक कंपनी का वेब ब्राउजिंग एक्सपीरियंस मोबाइल डिवाइस से आगे बढ़कर पीसी तक पहुंच गया है। पहले ये सिर्फ सैमसंग स्मार्टफोन तक ही सीमित था, लेकिन अब ये पीसी पर भी उपलब्ध हो गया है। कंपनी का कहना है कि विंडो के लिए उसका ये ब्राउजर एप, अलग-अलग डिवाइस पर एक जैसा एक्सपीरियंस बनाए रखने और एआई पावर्ड फीचर्स पर फोकस करता है।
सैमसंग ने विंडो के लिए Samsung Browser लॉन्च करने की घोषणा की है। इससे इस साउथ कोरियन टेक कंपनी का वेब ब्राउजिंग एक्सपीरियंस मोबाइल डिवाइस से आगे बढ़कर पीसी तक पहुंच गया है। पहले ये सिर्फ सैमसंग स्मार्टफोन तक ही सीमित था, लेकिन अब ये पीसी पर भी उपलब्ध हो गया है। कंपनी का कहना है कि विंडो के लिए उसका ये ब्राउजर एप, अलग-अलग डिवाइस पर एक जैसा एक्सपीरियंस बनाए रखने और एआई पावर्ड फीचर्स पर फोकस करता है। विंडो के लिए सैमसंग ब्राउजर, माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर नई एजेंटिक एआई कैपेबिलिटीज भी लेकर आया है।
यूजर विंडो 11 और विंडो 10 पर चलने वाले PC पर Window के लिए सैमसंग ब्राउजर डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, AI- पावर्ड फीचर्स अभी सिर्फ साउथ कोरिया और अमेरिका में ही उपलब्ध हैं। कंपनी की भविष्य में इसे और भी ज्यादा जगहों पर उपलब्ध कराने की योजना है।
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि विंडोके लिए सैमसंग ब्राउजर को मोबाइल और PC ब्राउजिंग केबीच के अंतर को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यूजर पीसी पर भी अपनी ब्राउंजिग वहीं से जारी रख सकते हैं जहां उन्होंने अपने मोबाइल डिवाइस पर उसे छोड़ा था। इसमें खुले हुए वेबपेज, बुकमार्क और ब्राउजिंग हिस्ट्री शामिल हैं।
सैमसंग का कहना है कि ये ब्राउजर, Samsung Pass के साथ भी इंटीग्रेट होता है। इसकी मदद से यूजर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल सिक्योर तरीके से स्टोर कर सकते हैं और पीसी पर अपने लॉगिन डिटेल और पर्सनल इंफॉर्मेशन को अपने-आप भर सकते हैं।
विंडो के लिए सैमसंग ब्राउजर की एक बड़ी खासियत इसमें मौजूद एजेंटिक AI कैपेबिलिटीज हैं। Perplexity के साथ मिलकर तैयार किया गया ये इन बिल्ट AI असिस्टेंट, नैचुरल लैंग्वेज क्वेरीज और वेबपेज कॉन्टेक्स्ट को समझ सकता है। इसमें मौजूद मल्टी-टैब कॉन्टेक्स्ट अवेयरनेस फीचर, एख ही समय पर कई टैब में मौजूद कंटेंट की तुलना कर सकता है और कई सोर्सेज से मिली जानकारी को एख ही जगह पर दिखा सकता है।
इसकी मदद से यूजर, ब्राउजर को बंद किए बिना ही कंटेंट समरी देख सकते हैं, टैब मैनेज कर सकते हैं, ब्राउजिंग हिस्ट्री देख सकते हैं और डिटेल हासिल कर सकते हैं।
अन्य न्यूज़















