Mastercard ने Pine Labs में अपनी पूरी 4.31 फीसदी हिस्सेदारी 933 करोड़ रुपये में बेची

वैश्विक भुगतान कंपनी मास्टरकार्ड ने नोएडा स्थित फिनटेक फर्म पाइन लैब्स से पूरी तरह बाहर निकलते हुए अपनी 4.31 प्रतिशत हिस्सेदारी 933.57 करोड़ रुपये में बेच दी है। बीएसई पर 13 किस्तों में हुए इस थोक सौदे में 4.97 करोड़ से अधिक शेयर बेचे गए। इन शेयरों को कोटक महिंद्रा, एडेलवाइस और फ्रैंकलिन टेम्पलटन के म्यूचुअल फंड्स तथा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने खरीदा है।
वैश्विक भुगतान समाधान कंपनी मास्टरकार्ड ने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पाइन लैब्स से पूरी तरह बाहर निकलते हुए अपनी 4.31 प्रतिशत हिस्सेदारी 933 करोड़ रुपये में बेच दी है। यह सौदा बीएसई पर अलग-अलग थोक सौदों के जरिये हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी मास्टरकार्ड ने अपनी सहयोगी कंपनी मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड के जरिये नोएडा स्थित पाइन लैब्स के 4,97,24,182 शेयर 13 किस्तों में बेचे।
ये शेयर कंपनी में 4.31 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। इन शेयरों को औसतन 187.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया, जिससे कुल सौदे का मूल्य 933.57 करोड़ रुपये रहा। इस बीच, कोटक महिंद्रा, एडेलवाइस और फ्रैंकलिन टेम्पलटन द्वारा प्रबंधित कई म्यूचुअल फंड के साथ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने इसी कीमत पर इतनी ही संख्या में शेयर खरीदे।
बीएसई पर मंगलवार को पाइन लैब्स का शेयर दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 197.55 रुपये पर बंद हुआ।
अन्य न्यूज़













