New Zealand के PM Christopher Luxon का बड़ा ऐलान, 27 अप्रैल को India के साथ FTA पर होंगे दस्तखत

भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसका लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करना है। इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, जिससे आर्थिक संबंधों में मजबूती आएगी।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने शुक्रवार को बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते का उद्देश्य घरेलू निर्यातकों के सामान को द्वीप राष्ट्र के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच प्रदान करना है। इसके तहत अगले 15 वर्षों में करीब 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की संभावना जताई गई है।
लक्सन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, हम सोमवार को भारत के साथ अपना मुक्त व्यापार समझौता हस्ताक्षर करेंगे। दोनों देशों ने पिछले वर्ष 22 दिसंबर को इस व्यापार समझौते की वार्ता पूरी होने की घोषणा की थी। इसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को पांच अरब डॉलर तक दोगुना करना है।
समझौते के तहत भारत को अपने 100 प्रतिशत निर्यात पर न्यूजीलैंड में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, जबकि भारत में न्यूजीलैंड के 95 प्रतिशत निर्यात पर शुल्क समाप्त या कम किए जाएंगे। इनमें ऊन, कोयला, लकड़ी, वाइन, एवोकाडो और ब्लूबेरी जैसे उत्पाद शामिल हैं।
अन्य न्यूज़














