IPL 2026: केएल राहुल और नितीश राणा ने तोड़ा विराट-डिविलियर्स का पुराना रिकॉर्ड

KL Rahul and nitish rana
प्रतिरूप फोटो
IPL X
Kusum । Apr 25 2026 6:24PM

केएल राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नाबाद 67 गेंदों में 152 रन बनाए। वहीं नितीश राणा ने 44 गेंद पर 91 रन ठोके। दोनों ने 95 गेंद पर दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी पूरी की। इसी के साथ दोनों ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के 11 साल पुराने 215 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान केएल राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नाबाद 67 गेंदों में 152 रन बनाए। वहीं नितीश राणा ने 44 गेंद पर 91 रन ठोके। दोनों ने 95 गेंद पर दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी पूरी की। इसी के साथ दोनों ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के 11 साल पुराने 215 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

हालांकि, आईपीएल इतिहास की ये दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर भी कोहली और एबी की जोड़ी काबिज है। राहुल और नितीश की जोड़ी सबसे बड़ी साझेदारी का  रिकॉर्ड तोड़ने से जरूर चूकी लेकिन फिर भी नंबर 2 पर इस जोड़ी ने जगह बना ली है। दोनों की बेहतरीन साझेदारी और व्यक्तिगत पारियों की बदौलत दिल्ली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। 

केएल राहुल ने इस मैच में 67 गेंद पर नाबाद 152 रन की पारी खेली। इस पारी में राहुल ने 16 चौके और 9 छक्के लगाए। उन्होंने इसी के साथ आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बनने का मुकाम भी हासिल कर लिया। वहीं आईपीएल इतिहास का ये तीसरा व्यक्तिगत स्कोर भी है। उन्होंने आईपीएल में अपना छठा और 47 गेंद पर अपना व्यक्तिगत सबसे तेज शतक भी लगाया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़