National Panchayati Raj Day: क्यों खास है 24 अप्रैल? Grassroots Democracy की नींव इसी दिन रखी गई थी

National Panchayati Raj Day
Instagram

हर साल 24 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन पंचायती राज संस्थाओं को सांविधानिक दर्जा देने वाले ऐतिहासिक 73वें सांविधानिक संशोधन की 33वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मनाया जाता है।

हर साल 24 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन पंचायती राज संस्थाओं को सांविधानिक दर्जा देने वाले ऐतिहासिक 73वें सांविधानिक संशोधन की 33वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मनाया जाता है। इस दिन केंद्र सरकार की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक विज्ञान भवन में एक राष्ट्रीय लेवल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां पर पीएम मोदी का संदेश पढ़ा जाएगा।

क्यों मनाया जाता है ये दिन

इस दिन पंचायतों को सशक्त बनाने के अलावा 'सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान' देने के साथ सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इस दौरान नई दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम के साथ देशभर में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होती हैं।

महत्व

बता दें कि राष्ट्रीय पंचायती राज का यह दिन 24 अप्रैल 1993 को लागू हुए 73वें संवैधानिक संशोधन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जिसमें भारत में ग्रामीण स्थानीय शासन को संवैधानिक दर्जा दिया गया।

उद्देश्य

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को जमीनी स्तर पर आत्मनिर्भर बनाने और 'विकसित भारत @2047' के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़