IPL 2026: लुंगी एनगिडी हुए चोटिल, एंबुलेंस से ले जाए गए अस्पताल

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच लेने के प्रयास में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इसके बाद वह काफी दर्द में दिखे। दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो के अलावा स्थानीय डॉक्टर भी मैदान पर पहुंचे। पहले स्ट्रेचर आया। फिर उन्हें एंबुलेंस सो मैदान से अस्पताल ले जाया गया।
आईपीएल 2026 में शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच लेने के प्रयास में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इसके बाद वह काफी दर्द में दिखे। दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो के अलावा स्थानीय डॉक्टर भी मैदान पर पहुंचे। पहले स्ट्रेचर आया। फिर उन्हें एंबुलेंस सो मैदान से अस्पताल ले जाया गया। इसके कारण 15 मिनट तक मैच रुका रहा। इस दौरान मैदान बिलकुल शांत था।
मामला पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद का है। अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्या ने मिडऑफ की ओर शॉट खेला। एनगिडी कैच लेने के प्रयास में पीछे गए। वह गेंद से काफी दूर थे। उन्होंने पीछे की तरफ डाइव लगाकर कैच लेने का प्रयास किया। वह गेंद तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें पास के ही अस्तपाल में ले जाया गया। विप्रज निगम को एनगिडी की जगह कनकशन सबस्टीट्यूट के तौर पर दिल्ली कैपिट्लस की प्लेइंग 11 शामिल किया गया।
लुंगी एनगिडी का चोटिल होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए दिक्कत की बात है। एनगिडी ने आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने धीमी गेंदों से लगातार बल्लेबाजों को परेशान किया है। उन्होंने 7 मैच की 6 पारियों में 29.42 के औसत और 8.70 के इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं। एनगिडी को जिस तरह की चोट लगी वह कम से कम 2-3 मैचों में नहीं खेलेंगे। मेडिकल अपडेट आने के बाद ही ये पता चलेगा कि चोट कितनी गंभीर है।
अन्य न्यूज़














