Bhai Dooj Gift: 2 Gram Gold Earrings के ये 5 डिजाइंस बहन को देने के लिए हैं बेस्ट

bhai dooj gift ideas
AI-Generated

भाईदूज के मौके पर बहन को उपहार देने के लिए 2 ग्राम सोने की इयररिंग्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। इसमें लीफ पैटर्न, मॉडर्न टीयरड्रॉप, नग और इंटरलॉकिंग रिंग्स जैसे कई खूबसूरत और फैशनेबल डिजाइंस मौजूद हैं। यह हल्के गहने रोजाना इस्तेमाल के साथ पारंपरिक और वेस्टर्न दोनों परिधानों पर स्टाइलिश लुक देते हैं।

दिवाली त्योहार के बाद भाईदूज का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्यार और मीठी तकरार के लिए जाना जाता है। इस खास दिन पर हर भाई अपनी बहन को कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो उसे बहुत पसंद आए और हमेशा उसके काम भी आए।

यदि आप भी अपनी प्यारी बहन के लिए खास गिफ्ट की तलाश में हैं, तो सोने की छोटी इयररिंग्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

ऐसे में आप 2 ग्राम सोने में बहुत ही खूबसूरत, मजबूत और लेटेस्ट डिजाइंस खरीद सकते हैं। इस तरह का तोहफा बहनों को जरुर पसंद आएगा।

2 ग्राम गोल्‍ड इयरर‍िंग्‍स की लेटेस्‍ट डि‍जाइंस

आइए जानते हैं 2 ग्राम सोने के झुमकों के 5 खूबसूरत और नए डिजाइन, जिन्हें गिफ्ट करके आप अपनी बहन को खुश कर सकती हैं।

लीफ पैटर्न गोल्ड इयररिंग्स

अपनी बहन को रोजाना पहनने के लिए कुछ लाइटवेट और सुंदर गिफ्ट जरुर दे सकते हैं, तो यह लीफ डिजाइन वाली इयररिंग्स सबसे बेहतरीन है। इस तरह के डिजाइंस आपको मिल जाएंगे। यह एकदम सिंपल और सोबर लुक प्रदान करेगी।

मॉडर्न टीयरड्रॉप गोल्ड इयररिंग्स

अगर आपकी बहन को नए और स्टाइलिश गहने पहनना पसंद है, तो डबल टियरड्रॉप डिजाइन वाले ये गोल्ड इयररिंग्स उनके लिए अच्छा विकल्प हैं। इस डिजाइन में ऊपर की तरफ छोटा और नीचे की ओर बड़ा ड्रॉप शेप दिया गया है। करीब 2 ग्राम वजन होने के बाद भी ये इयररिंग्स देखने में काफी सुंदर और भरे हुए लगते हैं। आपकी बहन इन्हें कॉलेज की ड्रेस, वेस्टर्न कपड़ों या सिंपल सूट के साथ पहन सकती हैं। हर लुक में ये उनके स्टाइल को और खास बना देंगे।

नग और गोल्ड ड्रॉप वाली इयररिंग्स

वैसे इयररिंग्स उन बहनों के लिए सबसे बेहतरीन गिफ्ट हैं, जिन्हें सोबर और डेली वियर डिजाइंस के तौर पर पहन सकते हैं। इसमें ऊपर चार छोटे-छोटे नगों का एक प्यारा-सा क्लस्टर बना हुआ है। नीचे सोने की एक पतली, लंबी टीयरड्रॉप लटकन बेहद प्यारी लगती है। वैसे यह कम वजन में भी कानों को एक रॉयल और डिफरेंट लुक देगा।

दो इंटरलॉकिंग रिंग्स वाली डिजाइनर इयररिंग्स

यदि आपकी बहन को मॉर्डन डिजाइंस पसंद हैं, तो यह इटरलॉकिंग रिंग डिजाइन उसे जरुर अच्छा लगेगा। इसमें एक छोटा ओवल और एक बड़ा गोल रिंग जुड़ा होता है। यह डिजाइन बेहद ही क्लासी लगता है। इसकी सबसे खास बात तो यह है कि यह वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ही सूट और साड़ी पर काफी स्टाइलिश लुक देगा।

स्क्वायर इंटरलॉकिंग इयररिंग्स

आपकी बहन को ज्योमेट्रिक और फैंसी ज्वैलरी का शौक है, तो यह डबल स्क्वायर डिजाइन बहुत पसंद आएगा। इसमें एक प्लेन गोल्ड स्क्वायर और स्क्वायर आपस में जुड़े है, इसका डिजाइन काफी यूनिक है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़