अचानक आई बारिश और पास में नहीं है Umbrella? सुरक्षित रहने और Mobile-Electronic सामान बचाने के 3 Smart Tips

अचानक बारिश होने पर बिना छाते के खुद को सुरक्षित रखने के लिए शेल्टर का उपयोग करना और धीरे-धीरे आगे बढ़ना एक प्रभावी रणनीति है। सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स को बचाने के लिए वाटरप्रूफ पाउच का इस्तेमाल और सड़कों पर फिसलने से बचने के लिए संयम बरतना आवश्यक है। यह लेख बारिश के दौरान होने वाली असुविधाओं को कम करने के लिए व्यवहारिक समाधानों का विश्लेषण करता है।
अभी भी दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का मौसम है। जब हम घर से निकलते हैं, तो अक्सर आधे रास्ते में बारिश शुरु हो जाती है। तब याद आता है कि छाता हम घर पर ही भूल गए। ऐसे में घर तो छाता लेने जा नहीं सकते। बारिश से बचने के लिए हम कहीं न कहीं एक जगह पर रुक जाते हैं। जब हम ऑफिस,कॉलेज या किसी जरुरी काम से निकले हैं, तो वापस लौटना भी आसान नहीं होता है, लेकिन ऐसा स्थिति में टेंशन न लें।
बारिश में बिना छाते के बचने के 3 आसान तरीके
यदि आपके पास छाता नहीं है, तो आप इन आसान तरीकों से खुद को और अपने सामान को बारिश से बच सकते हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं ऐसी 3 आसान ट्रिक्स, जो आपको अचानक आने वाली बारिश में काम आ सकती है।
किसी ढकी हुई जगह पर रुकें
अचानक से बरसात शुरु हो गई है और आपके पास छाता न हो, तो आप किसी शेड वाली जगह पर खड़ी हो जाएं। वरना बारिश में कपड़े गीले हो जाएंगे। ऐसे में आप किसी दुकान के शेड, बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन के गेट या पेट्रोल पंप पर शेड की नीचे आराम से खड़े हो सकते हैं। यदि आपको अपनी जगह पर पहुंचना होगा कि बाहर निकलर चलने के स्थान पर एक शेड से दूसरे शेड तक धीरे-धीरे आगे बढ़ सकते हैं। कुछ समय में बारिश हल्की हो जाती है।
बारिश से बैग को ऐसे बचाएं
यदि आपके पास बैग है और बारिश अचानक से होने लगी है, तो आप बैग को कुछ समय के लिए आगे की तरफ करके पकड़ सकती हैं। ऐसा करने से शरीर का सामने वाला हिस्सा नहीं भीगेगा और तब तक बारिश भी कम धीरे हो सकती है, लेकिन यहां सबसे जरुरी है कि बैग के अंदर रखे सामान को बचा सकते हैं। वहीं, मोबाइल, वॉलेट, जरुरी कागज या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान के किसी प्लास्टिक बैग, पॉलीथिन या वाटरप्रूफ पाउच में रखकर ही निकलें। इससे यदि बैग बाहर से गीला हो जाए फिर भी अंदर रखा जरुरी सामान बचा रहेगा।
तेज बारिश में भागे नहीं
जब अचानक से बारिश शुरु हो जाए, तो लोग तेजी से भागने लगते हैं, लेकिन रास्ते में पानी जमा है, तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। इससे आप पर पानी के छींटे पड़ेंगे और आप फिसल भी सकते हैं। भूलकर भी भागें नहीं। रास्ते में जहां पानी जमा हो, वहां से दूरी बनाकर ही चलें।
अचानक बारिश आए तो इन छोटी बातों का भी रखें ध्यान
- मोबाइल और जरुर कागजों को प्लास्टिक या वाटरप्रूफ पाउच में रख लें।
- बैग को बारिश में बचाने की कोशिश जरुर करें।
- अगर सड़क में पानी भरा है, तो तेज भागने से बचें।
- गाड़ियों के बहुत पास चलने से बचें।
अन्य न्यूज़














