Earth Day 2026: हमारी गलतियों से खतरे में धरती, जानें क्या है 'Our Power, Our Planet' थीम

Earth Day 2026
Creative Common License/Easy Peasy AI

हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। पृथ्वी दिवस हमारी धरती के लिए एक वैश्विक आंदोलन है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण, जंगलों की कटाई और घटते प्राकृतिक संसाधन यह सब संकेत है कि अब जागने का समय आ चुका है।

हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। पृथ्वी दिवस हमारी धरती के लिए एक वैश्विक आंदोलन है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण, जंगलों की कटाई और घटते प्राकृतिक संसाधन यह सब संकेत है कि अब जागने का समय आ चुका है। यह दिन यानी की पृथ्वी दिवस हमें याद दिलाता है कि हम सिर्फ इस ग्रह के निवासी नहीं बल्कि इसके रक्षक भी हैं। आज की तेज रफ्तार दुनिया में पृथ्वी को विकास के नाम पर लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

इस नुकसान को रोकने के लिए पृथ्वी दिवस एक चेतावनी देने का मौका है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम छोटे-छोटे कदम उठाकर बड़े बदलावों की शुरूआत कर सकते हैं। फिर चाहे वह प्लास्टिक का कम इस्तेमाल हो, पानी बचाना या पेड़ लगाना हो। पृथ्वी दिवस सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया के 190 से ज्यादा देशों में इसको मनाया जाता है। हर साल इसकी एक खास थीम होती है, जोकि पर्यापरण से जुड़े अहम मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करती है। तो आइए जानते हैं पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है।

कब मनाया जाता पृथ्वी दिवस

हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाते हैं। जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं और धरती को बचाने के लिए संकल्प लेते हैं।

पृथ्वी दिवस का इतिहास

साल 1970 में अमेरिका के सीनेटर गैलोर्ड नेल्सन ने पृथ्वी दिवस की शुरूआत की थी। सीनेटर गैलोर्ड नेल्सन ने पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को लेकर एक राष्ट्रीय आंदोलन शुरू किया। इसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया था। बाद में यह आंदोलन वैश्विक बन गया।

क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस

अमेरिका में पहली बार बड़े पैमाने पर 22 अप्रैल 1970 को पर्यावरण जागरूकता प्रदर्शन आयोजित किया गया था। यह डेट इसलिए चुनी गई थी, जिससे कि विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में शामिल हो सकें। यह दिन यह दिन आर्बर डे करीब होने की वजह से भी चुना गया था।

थीम

हर साल इस मौके पर एक खास थीम रखी जाती है। साल 2026 की थीम क्लाइमेट एक्शन, पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस बार 'हमारी शक्ति, हमारा ग्रह' थीम रखी गई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़