विराट कोहली के नाता तोड़ते ही कर्ज में डूबा One8 Commune , कोर्ट के आदेश के बाद लगा ताला

बेंगलुरु का चर्चित one8 commune रेस्टोरेंट पर आखिरकार ताला लग गया है। शहर के सिविल कोर्ट के आदेश के बाद इस आउटलेट को बंद कर दिया गया, क्योंकि मालिकों पर 2 करोड़ से ज्यादा का बकाया किराया और अन्य भुगतान लंबित था।
विराट कोहली के नाम से जाना जाने वाला बेंगलुरु का चर्चित one8 commune रेस्टोरेंट पर आखिरकार ताला लग गया है। शहर के सिविल कोर्ट के आदेश के बाद इस आउटलेट को बंद कर दिया गया, क्योंकि मालिकों पर 2 करोड़ से ज्यादा का बकाया किराया और अन्य भुगतान लंबित था।
हालांकि, विराट कोहली इस रेस्टोरेंट से खुद को पूरी तरह अलग कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, कोहली ने न सिर्फ अपनी साझेदारी खत्म की बल्कि अपने ब्रांड One8 का नाम भी इस आउटलेट से हटा लिया है।
रेस्टोरेंट का संचालन ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी कर रही थई, जिसने करीब 6 महीने से किराया नहीं चुकाया था। इसके अलावा मेंटेनेंस चार्ज जिसके बाद कोर्ट ने रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया।
ये आउटलेट पहले भी नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में रहा था। बेंगलुरु महानगर पालिका ने फायर सेफ्टी और अन्य नियमों को लेकर कई बार नोटिस जारी किए थे। सूत्रों के अनुसार, इन्हीं मुद्दों औऱ बार-बार की शिकायतों के चलते कोहली ने खुद को इस प्रोजेक्ट से दूर कर लिया।
अन्य न्यूज़














