Henrich Klassen ने इन दिग्गजों के क्लब में की एंट्री, आईपीएल में रचा इतिहास

Henrich Klassen
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 22 2026 2:39PM

हेनरिक क्लासेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया है। दरअसल, हेनरिक आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में 100 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस एलिट लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ दो खिलाड़ी क्रिस गेल और आंद्रे रसेल हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया है। दरअसल, हेनरिक आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में 100 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस एलिट लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ दो खिलाड़ी क्रिस गेल और आंद्रे रसेल हैं। उन्होंने अपनी छोटी मगर विस्फोटक पारी में 3 छक्के जड़े। हालांकि, ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे क्लासेन अपनी ही टीम के साथी अभिषेक शर्मा से महज 3 रन से पिछड़ गए हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के दबदबे वाले मैच के दौरान हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में 100 छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 52 पारियां खेली। आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में ही सिक्स का शतक पूरा किया था। दूसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने अपन 47वीं पारी में छक्कों का सैकड़ा पूरा किया था। 

हेनरिक क्लासेन ने दिल्ली के खिलाफ मैच में महज 13 गेंदों में 37 रन ठोके। इसमें 3 चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। हालांकि, क्लासेन अपनी ही टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप के मामले में पिछड़ गए हैं। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हेनरिक क्लासेन टॉप पर थे लेकिन दिल्ली के खिलाफ एसआरएच की पारी खत्म होते-होते अभिषेक शर्मा ने उन्हें पछाड़ दिया। 

हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2026 में अबतक 7 मैचों में 53.33 के शानदार औसत और 153 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं। इसमें उनके 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 13 छक्के जड़े हैं। वह फिलहाल इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़