IRCTC लाया Delhi से Andaman का Tour Package, फ्लाइट और होटल सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

Andaman Tour Package
AI-Generated

आईआरसीटीसी दिल्ली से अमेजिंग अंडमान एक्स दिल्ली टूर पैकेज लेकर आया है। इसके तहत पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक और नील आइलैंड जैसे खूबसूरत स्थलों की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज में फ्लाइट, थ्री-स्टार होटल, भोजन और क्रूज टिकट शामिल हैं, जिसका किराया 64,000 से 83,500 रुपये प्रति व्यक्ति के बीच है।

काफी समय से आप समंदर के किनारे समय बिताने के लिए ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। हर किसी को समंदर का साफ नीला पानी और शांत बीचेज काफी पसंद होती है। इस बीच, IRCTC 'अमेजिंग अंडमान एक्स दिल्ली' का पैकेज लेकर आया है।

इसकी शुरुआत दिल्ली से हो रही है और अंडमान की प्राकृतिक खूबसूरती और एतिहासिक जगहों का करीब से जबरदस्त अनुभव देखने को मिलेगा। आइए आपको इस टूर पैकेज के बारे में सारी जानकारी बताते हैं।

कौन-कौन सी जगहों की सैर कराएगा यह पैकेज?

पोर्ट ब्लेयर- इधक नारियल के पेड़ों से घिरे सुंदर कॉर्बिन्स कोव बीच और ऐतिहासिक सेल्युर जेल घूमने का मौका मिलेगा। यहां पर शाम को शानदार लाइट एंड साउंड शो भी दिखाया जाएगा।

नॉर्थ बे और रॉस आइलैंड- यहां पर आपको कोरल आइलैंड में समुद्री जीवों, रंग-बिरंगी मछलियों और कोरल रीफ के नजारे देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइलैंड पर हरियाली, हिरण और मोरों के बीच प्रकृति की सैर का आनंद भी मिलेगा।

हैवलॉक आइलैंड- इस पैकेज में क्रूज से हैवलॉक पहुंचाकर आप विश्व प्रसिद्ध राधानगर बीच और काला पत्थर बीत पर सुकून के पल बिताने का मौका मिलेगा। वैसे अगले दिन एलिफेंटा बीच भी घुमाया जाएगा। यहां पर आप वाटर स्पोर्ट्स के मजा ले सकते हैं।

नील आइलैंड- हैवलॉक से फिर नील आइलैंड लेकर जाया जाएगा। आप लक्ष्मणपुर बीच पर सनसेट का नजारा देख सकते हैं। अगले दिन यहां आप नेचुरल ब्रिज और भरतपुर बीत सैर कर सकते हैं।

पैकेज में आपको क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

- दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर तक आने-जाने के लिए एयर इंडिया की कंफर्म फ्लाइट सीट दी मिलेगी।

- 3 स्टार एसी होटलों में रुकने की व्यवस्था दी गई है।

- एसी गाड़ियों में साइटसीन (घूमने) और ट्रांसफर की सुविधा दी गई है।

- ट्रिप के समय 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर, साथ ही फ्लाइट में मिलने वाला खाना।

- पोर्ट ब्लेयर, नील और हैवलॉक के बीच सफर के लिए क्रूज/फेरी का टिकट।

- टूर गाइड, स्मारकों की एंट्री फीस, ट्रेवल इंश्योरेंस और सभी टैक्स। जो सुविधा नहीं एड है, उसके लिए आपको खर्चा करना पड़ेगा।

कितना है इस पैकेज का किराया?

- यदि आप अकेले सफर कर रहे हैं, तो आपको 83,500 रुपये देने होंगे।

- अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करेंगे, तो आप प्रति व्यक्ति पैकेज खर्च 66,000 रुपये आएगा।

- 3 लोगों के साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति खर्च 64,000 रुपये होगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़