Winter Hair Care: घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल Hair Oil, रुकेगा बालों का झड़ना

Winter Hair Care
AI-Generated

सर्दियों के मौसम में बालों के रूखेपन और झड़ने की समस्या से बचने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल में सूखा आंवला, मेथी, कलौंजी और कढ़ी पत्ता धीमी आंच पर पकाएं। ठंडा होने पर इसे छानकर अरंडी का तेल मिला लें, जिससे बालों को प्राकृतिक पोषण मिलेगा।

धीरे-धीरे ठंड का मौसम आ रहा है। इस दौरान स्किन के साथ ही बालों का भी बुरा हाल हो जाता है। हवा में नमी होने के कारण और गर्म पानी के इस्तेमाल से बाल ड्राई, बेजान और रुखे हो जाते है। कई बार स्कैल्प भी अपनी नेचुरली नमी खो देता है, जिससे बालों को टूटना और झड़ना बढ़ जाता है।

इस मौसम में महंगे शैंपू या महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स खरीदने की जगह, आप अपनी रसोई में मौजूद पुरानी और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें, तो बालों को बिना किसी झंझट के सही पोषण दिया जाता है।

देसी हेयर ऑयल बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

नारियल तेल 1 कप
अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल 2 चम्मच
सूखा आंवला 2 चम्मच
मेथी दाना 1 चम्मच
कढ़ी पत्ता 10-12 ताजे पत्ते
कलौंजी 1 छोटा चम्मच

घर पर नेचुरल हेयर ऑयल कैसे बनाएं?

सबसे पहले आप एक बर्तन में नारियल तेल डालें। मेथी और कलौंजी के दानों को ओखली में थोड़ा-सा कूट लें। अब बर्तन में सूखा आंवला और कढ़ी पत्ता डाल दें। इसके बाद गैस को बिल्कुल धीमी आंच पर जला दें। इसको कम से कम 10 से 15 मिनट तक लो फ्लेम पर ही पकने दें।

ध्यान रहे कि तेल में से धुआं न निकले। जब कढ़ी पत्ते कुरकुरे हो जाएं, तो गैस बंद कर दें। बर्तन को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद ही साफ और सूखे कपड़े या छलनी की सहायता से तेल को किसी बर्तन में छानकर रख लें। छाना हुआ तेल ठंडा हो जाए, तो इसमें कैस्टर ऑयल डालकर अच्छे से मिला लें। जिसके बाद किसी साफ कांच की शीशी में भरकर ठंडी और अंधेरी जगह पर रख दें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़