थिएटर्स में फ्लॉप होने के 1 महीने के अंदर ओटीटी पर आई Ranbaali, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पीरियड एक्शन फिल्म रणबाली 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम की जाएगी। 1870 के दशक के मद्रास अकाल पर आधारित यह कहानी अंग्रेजों के खिलाफ एक विद्रोही की बगावत को दर्शाती है।
सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने के भीतर ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पीरियड एक्शन फिल्म 'रणबाली' (Ranbaali) ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। थिएटर्स में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद अब मेकर्स इसे सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
'रणबाली' की ओटीटी रिलीज डेट
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'रणबाली' के प्रीमियर का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। प्लेटफॉर्म ने विजय और रश्मिका का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म 13 नवंबर को रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, "सिंगनामला की 'रणबाली' आ रही है।" यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित 5 भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी।
View this post on InstagramA post shared by Netflix India (@netflix_in)
इसे भी पढ़ें: Neetu Kapoor ने बताया, Ranbir Kapoor के घर आते ही 'जय श्री राम' बोलकर उनका स्वागत करती हैं राहा
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू
आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के 6 से 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आती हैं, लेकिन साउथ की फिल्मों का थिएट्रिकल विंडो अक्सर 4 हफ्ते का ही रहता है। 'रणबाली' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींचने में नाकाम रही और भारत के साथ-साथ विदेशों में भी इसका कलेक्शन काफी कमजोर रहा। इसी वजह से मेकर्स ने इसे जल्दी ओटीटी पर लाने का फैसला किया है।
इसे भी पढ़ें: पैपराजी के सामने एक्स-हसबैंड Bharat Takhtani संग खिलखिलाती नजर आईं Esha Deol
क्या है 'रणबाली' की कहानी?
यह फिल्म 19वीं सदी के भारत के इतिहास पर आधारित है। कहानी 1870 के दशक के दक्षिण भारत और आंध्र प्रदेश के रायलसीमा इलाके में पड़े भयानक 'मद्रास अकाल' (1876-1878) के दौर को दिखाती है।
सूखे के कारण जब लाखों भारतीय भुखमरी से जूझ रहे थे, तब ब्रिटिश कमिश्नर सर थियोडोर हेक्टर (अर्नोल्ड वोस्लो) राहत देने के बजाय अनाज बाहर भेज रहा था और लोगों पर भारी टैक्स लगा रहा था। ऐसे मुश्किल वक्त में रणबाली (विजय देवरकोंडा) एक विद्रोही बनकर उभरता है। वह ब्रिटिश हुकूमत के अनाज भंडारों को लूटकर गरीबों में बांटता है और अंग्रेजों के खिलाफ बगावत छेड़ देता है। वहीं रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी जयाम्मा का रोल निभाया है, जो हर कदम पर रणबाली का हौसला बढ़ाती नजर आती हैं।
We're now on WhatsApp. Click to join.
अन्य न्यूज़













