BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में Senior पदों पर बंपर भर्ती, नहीं लगेगी कोई Application Fee

BOB Recruitment 2026
AI Image

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने डिप्टी CTO, CFO समेत कई बड़े विशेषज्ञ पदों के लिए भर्ती आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत किसी भी उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 है।

क्या आप भी अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न विभागों में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के तौर पर विशेषज्ञ (प्रोफेशनल) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरु कर दी है। आपको बता दें कि, बैंक ने 26 जून 2026 को इस संबंध में एडेंडम जारी किया है। 

वैसे इस भर्ती के लिए कुछ समय पहले विज्ञापन संख्या  BOB/HRM/REC/ADVT/2025/15 (दिनांक 10 नवंबर 2025) के तहत निकाली गई थी। लेकिन कुछ पदों के लिए नए उम्मीदवारों से फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

-उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (डिप्टी सीटीओ)- 1

-उप मुख्य वित्तीय अधिकारी (डिप्टी सीएफओ)- 1

-उप मुख्य डिजिटल अधिकारी (डिप्टी सीडीओ)- 1

-उप मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (डिप्टी सीआईएसओ)- 1

-सीनियर वाइस प्रेसिडेंट – बल्क रिटेल 1

-डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट – बल्क रिटेल 3

इन महत्वपूर्ण तिथियों को नोट कर लें

-आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू 26 जून 2026

-आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)

-पात्रता की कट-ऑफ तिथि 1 जून 2026

किन उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन नहीं करना है?

बैंक ऑफ बड़ौदा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2025/15 (दिनांक 10 नवंबर 2025) के तहत इन पदों के लिए आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

आवेदन शुल्क 

बैंक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विशेष व्यवस्था के तहत इस दोबारा खोली गई आवेदन प्रक्रिया में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क पूर्ण रुप से माफ कर दिया है। इसका मतलब यह है कि आवेदन पत्र जमा करते हुए किसी भी उम्मीदवार को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

इच्छुक उम्मीदवार यह जान लें कि निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन करें। जब आवेदन करें तो संबंधित पद की पात्रता और अन्य शर्तों को अच्छी तरह चेक कर लें। जिन उम्मीदवारों को पहले आवेदन नहीं किया था, वे 5 जुलाई 2026 तक बिना किसी आवेदन शुल्क के अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़