Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide की कीमत उड़ा देगी होश, 2 लाख में मिलेंगे ये Premium Features!

Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide
Instagram
एकता । Jul 3 2026 6:17PM

लीक्स के मुताबिक सैमसंग एक नया और चौड़ा फोल्डेबल स्मार्टफोन, Galaxy Z Fold 8 Wide, बाजार में उतारने की तैयारी में है, जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। इस प्रीमियम डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

सैमसंग अगले महीने अपने नए फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 मार्केट में उतार सकता है। लेकिन इस बार असली हाइप कुछ और ही है। खबरों की मानें तो कंपनी अपने बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन का एक नया और ज्यादा चौड़ा मॉडल भी ला रही है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इस पर खुद कोई ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है।

कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत?

लीक्स के मुताबिक, सैमसंग अपना नया Galaxy Z Fold 8 Wide फोन 22 जुलाई, 2026 को लॉन्च कर सकता है। अगर जेब ढीली करने की बात करें, तो इस प्रीमियम फोन की कीमत ₹1,80,000 से ₹2,00,000 के बीच होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी Smartphone के Volume Button से सिर्फ आवाज़ कंट्रोल करते हैं? जानें ये 10 Secret Tricks

क्या होंगे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स?

इस फोन में 7.6 इंच की बड़ी अंदरूनी स्क्रीन और बाहर की तरफ 5.4 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। दोनों ही स्क्रीन्स सुपर स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगी। फोन को सुपरफास्ट बनाने के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही, फोन में 4,800mAh की तगड़ी बैटरी और उसे फटाफट चार्ज करने के लिए 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

कैमरा सेटअप कैसा होगा?

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन के बैक साइड पर डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का ही अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होगा। वहीं, क्रिस्प सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 10MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़