CBSE 10th Supplementary Result 2026: 6.7 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही cbse.gov.in पर जारी होने वाला है, जिससे 6.7 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म होगा। इस सप्लीमेंट्री परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को फेल माना जाएगा और उन्हें अगले साल दोबारा परीक्षा देनी होगी।
सीबीएसई जल्द ही दूसरी बोर्ड की दसवीं परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इतंजार खत्म होने वाला है। किसी भी समय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10th 2nd Board Result जारी कर सकता है। आपको बताते चले कि इस साल कक्षा दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में करीब 6.7 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
अब स्टूडेंट CBSE 10th Supplementary Result आधिकारिक बेवसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आइए आपको इस बारे में तमाम जानकारी देते हैं।
कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
- अपना रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब आप CBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपको लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करना पड़ेगा।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा।
- अब आप इसका एक प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
मार्कशीट इन चीजों की जांच करें
जब रिजल्ट जारी हो जाए, तो सभी छात्रों की सलाह दी जाती है कि वे मार्कशीट में अपना नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम और कोड, सेंटर नंबर, परीक्षा में प्राप्त हुए कुल अंकस पास या फेल स्टेट्स, जन्मतिथि, विषयों के नाम और विषयो की कोड की जांच अच्छे से कर लें।
दूसरी बार फेल हुए तो क्या होगा?
अगर इस बार भी छात्र कक्षा दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में फेल होते हैं, तो उन्हें बोर्ड द्वारा फेल ही माना जाएगा। ऐसे में परीक्षा में असफल हुए छात्र अगले साल बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
अन्य न्यूज़















