Yashasvi Jaiswal का दूसरा शतक, New Zealand A के खिलाफ India A मजबूत स्थिति में

लिंकन में खेले जा रहे तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ए ने यशस्वी जायसवाल के 102 रनों की बदौलत दो विकेट पर 227 रन बनाए। बारिश के कारण पहले दिन का खेल 70वें ओवर में ही रोकना पड़ा। दिन का खेल समाप्त होने तक क्रीज पर साइ सुदर्शन 77 और कप्तान ध्रुव जुरेल 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
लिंकन, सात नवंबर यशस्वी जायसवाल के लगातार दूसरे शतक से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शनिवार को तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन दो विकेट पर 227 रन बना लिये। जायसवाल ने 138 गेंद में 102 रन बनाकर 19 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले फॉर्म में वापसी की। बारिश के कारण 70वें ओवर में पहले दिन का खेल खत्म करना पड़ा।
पहले दिन का खेल समाप्त होने पर साइ सुदर्शन (205 गेंद में नाबाद 77 रन) और कप्तान ध्रुव जुरेल (नाबाद 12) क्रीज पर थे। टेस्ट श्रृंखला से पहले जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा भी यह मैच खेल रहे हैं। जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ए के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा।
उन्होंने जेरोड मैकी को दो बार लगातार तीन चौके लगाये। न्यूजीलैंड ए ने जायसवाल का कैच उस समय छोड़ा था जब वह 54 रन पर थे। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।
जायसवाल ने आफ स्पिनर डीन फॉक्सक्राफ्ट की गेंद पर 44वें ओवर में स्वीप शॉट खेलकर अपना शतक पूरा किया। इसके कुछ देर बाद ही वह फर्न्स की गेंद पर मिडआफ में कैच देकर आउट हो गए। मैकी ने 63वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल को रवाना किया।
अन्य न्यूज़














