World Relays 2026: Animesh Kujur की अगुवाई में मैदान में उतरेगी भारतीय टीम, नजरें World Championships पर

World Athletics Relays
AI Generated

बोत्सवाना में आयोजित विश्व एथलेटिक्स रिले में भारत की पांच टीमें 2025 विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाने के लक्ष्य से उतरेंगी, जिसका नेतृत्व स्टार स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर कर रहे हैं। 21 सदस्यीय भारतीय दल पुरुष, महिला और मिश्रित रिले स्पर्धाओं में अपनी दावेदारी पेश करेगा।

भारत की पांच टीमें शनिवार से यहां शुरू हो रही विश्व एथलेटिक्स रिले में हिस्सा लेंगी और अगले साल की विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाने की कोशिश करेंगी। 21 सदस्यों वाली भारतीय टीम की अगुवाई स्टार स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर कर रहे हैं और इस टीम में आठ महिला भी शामिल हैं।

पहले दिन की शुरुआत मिश्रित चार गुणा 100 मीटर स्पर्धा के क्वालीफाइंग राउंसड से होगी। इसके बाद मिश्रित चार गुणा 400 मीटर, महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर, पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर और पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर में पहले दौर की क्वालीफाइंग रेस होंगी। मिश्रित चार गुणा 100 मीटर रिले ने 2025 में विश्व रिले के पिछले चरण में अपना वैश्विक पदार्पण किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़