Gujarat Foundation Day 2026: क्यों खास है 1 May की तारीख, कैसे एक आंदोलन ने देश को दिया गुजरात राज्य

Gujarat Foundation Day
Instagram

आज यानी की 01 मई को गुजरात अपना 66वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर राज्य स्तरीय मुख्य समारोह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन को गुजरात गौरव दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

आज यानी की 01 मई को गुजरात अपना 66वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर राज्य स्तरीय मुख्य समारोह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह दिन साल 1960 में भाषाई आधार पर तत्कालीन मुंबई राज्य के विभाजन के बाद गुजरात के गठन का प्रतीक है। इस दिन को गुजरात गौरव दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन गुजरात राज्य के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उल्लेखनीय विकास यात्रा को दिखाता है।

महागुजरात आंदोलन

साल 1950 के दशक में अलग गुजरात राज्य की मांग ने विशेष रूप से 1955-56 के बाद गति पकड़ी। यह आंदोलन महागुजरात आंदोलन के नाम से जाना जाता है। जिसने राज्य की पहचान को आकार देने में अहम भूमिका निभाई थी। इस आंदोलन का नेतृत्व इंदुलाल याग्निक ने किया था। जिनको लोकप्रिय रूप से इंदु चाचा के नाम से भी जाना जाता है। इंदुलाल याग्निक ने भाषाई पहचान पर आधारित राज्य की मांग को लेकर लोगों को संगठित किया।

हालांकि उस दौरान भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने शुरूआत में अनिच्छा दिखाई। लेकिन बढ़ते जन दबाव की वजह से नए राज्य के निर्माण को स्वीकार कर लिया गया। यह गुजरात के एक अलग राज्य के रूप से ऑफिशियल जन्म का प्रतीक था। इसने सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को उचित मान्यता प्रदान की थी।

कैसे मनाया जाता है गुजरात दिवस

बता दें कि पूरे राज्य में गुजरात दिवस को बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है। इस दिन ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक नृत्य आयोजित होता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़