Sumit Nagal अमेरिकी ओपन से बाहर, US Open क्वालीफायर के पहले दौर में हारे

न्यूयॉर्क में खेले गए अमेरिकी ओपन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल फ्रांस के शीर्ष वरीय आर्थर गिया से 3-6, 6-7(4) से हारकर बाहर हो गए। इस परिणाम के साथ नागल लगातार सातवें ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने से चूक गए हैं। इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब उनका अगला ध्यान दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले पर केंद्रित होगा।
भारत के सुमित नागल को अमेरिकी ओपन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्थर गिया के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा जिससे उनका अभियान समाप्त हो गया। नागल को फ्रांस के गीया ने 3-6, 6-7(4) से शिकस्त दी। इससे वह पहले दौर में ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
क्वालीफाइंग ड्रॉ में शीर्ष वरीयता प्राप्त गिया ने महत्वपूर्ण मौकों का फायदा उठाते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज की और दूसरे दौर में जगह बनाई। इस हार का मतलब है कि नागल लगातार सात ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना पाए हैं। नागल ने आखिरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में 2025 ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हिस्सा लिया था जहां उन्हें पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था।
इसे भी पढ़ें: KSLTA करेगा World Tennis Junior J30 की मेजबानी, बेंगलुरु में जुटेंगे शीर्ष युवा खिलाड़ी
अब नागल का ध्यान भारत और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले महत्वपूर्ण डेविस कप मुकाबले पर होगा। इस मैच में जीत से भारत के पास डेविस कप फाइनल की शीर्ष आठ टीम में जगह बनाने का मौका होगा। इस सत्र में नागल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रोमानिया के तार्गु मुरेश में क्ले-कोर्ट चैलेंजर टूर्नामेंट जीतना रहा है।
अन्य न्यूज़














