Khelo India Samvad: 2036 Olympics की राह और विकसित भारत के विजन पर Youth से संवाद करेंगे PM Modi

Khelo India Samvad
ANI

प्रधानमंत्री का खेलो इंडिया संवाद भारत की खेल नीति के पुनर्गठन और 2036 ओलंपिक की तैयारियों के विश्लेषण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से पारदर्शी चयन प्रक्रिया और प्रतिभा पहचान को बढ़ावा देकर विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कीवर्ड: खेलो इंडिया संवाद, पीएम मोदी, 2036 ओलंपिक, विकसित भारत।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को ‘खेलो इंडिया संवाद’ में युवाओं से बातचीत करेंगे जो देश की खेल यात्रा में युवाओं को शामिल करने, उनकी आकांक्षाओं को साझा करने और मजबूत युवा-नेतृत्व वाले ‘विकसित भारत’ के लिए विचार जानने के प्रयासों का हिस्सा है। मोदी का यह वर्चुअल संबोधन खेल, ओलंपिक की आकांक्षाओं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशा मुक्त युवा जैसे पांच विषयों पर आधारित होगा। भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार, कोचिंग, समावेशी भागीदारी और प्रतिभा पहचान, पारदर्शी चयन और खिलाड़ियों के दीर्घकालिक विकास से 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी भी इस संवाद के उद्देश्यों का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जुड़ने, अपनी आकांक्षाओं को साझा करने और एक मजबूत युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के लिए अपने विचार रखना है।

बयान में कहा गया है, ‘‘यह कार्यक्रम युवाओं को देश की खेलों से संबंधित महत्वाकांक्षाओं से जुड़ने का एक सीधा जरिया होगा जिससे यह भी सुनिश्चित होगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा और खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चल रही चर्चा का हिस्सा बनें।’’

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है जिसमें एक स्वस्थ, अनुशासित और खेलप्रिय राष्ट्र का निर्माण करना है तथा साथ ही युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास एजेंडा के केंद्र में रखना है। इस पहल की एक प्रमुख विशेषता यह होगी कि इसमें खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं और देश के शीर्ष खिलाड़ियों और पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़