मेस्सी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं सुनील छेत्री, पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया से लेते हैं सलाह, कोहली के साथ खाया है स्ट्रीट फूड

सुनील छेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब मैं दुखी होता हूं तो मैं लियोनल मेस्सी के वीडियो देखता हूं और इससे मुझे खुशी मिलती है।
नयी दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के भीतर अभी भी अच्छे प्रदर्शन की ललक बरकरार है। कुछ वक्त पहले उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थीं। जिस पर उन्होंने साफ कर दिया था कि अभी वह संन्यास लेने के बारे में कोई भी विचार नहीं कर रहे हैं। हालांकि कई मौके ऐसे होते है जब खिलाड़ी निराश हो जाते हैं लेकिन सुनील छेत्री ने फुटबॉल की तरफ इस पर भी कामयाबी हासिल की हुई है।
इसे भी पढ़ें: सुनील छेत्री बेंगलुरू एफसी टीम के साथ 2023 तक रहेंगे जुड़े, कप्तान ने ट्वीट कर जताई खुशी
इसे भी पढ़ें: AFC कप के सर्वश्रेष्ठ तीन स्ट्राइकरों के लिए कप्तान सुनील छेत्री सहित 13 खिलाड़ियों का नामांकन
साल 2001 में दिल्ली से फुटबॉल की शुरुआत करने वाले सुनील छेत्री को एक साल बाद ही मोहान बागान ने अपने साथ शामिल कर लिया था। तब से लेकर अब तक सुनील छेत्री ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। सुनील छेत्री ने विदेशी जमीं के लिए भी फुटबॉल खेला है। उन्होंने साल 2010 में मेजर लीग सॉकर के कैनसस सिटी विजार्ड्स के लिए समझौते पर दस्तखत किया था और विदेश जाने के लिए उपमहाद्वीप के तीसरे खिलाड़ी बने थे। हालांकि जल्दी ही वापस आ गए थे।वैसे सुनील छेत्री के प्रशंसक एक और भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने कई मौकों पर उनका समर्थन करने के लिए भारतीय खेलप्रेमियों से अपील भी की थी। दरअसल, हम बात कर रहे हैं विराट कोहली की।
सुनील छेत्री के जन्मदिन पर उनकी तरफ से भी शुभाकामनाएं आईं। उन्होंने कहा कि हैप्पी बर्थडे स्किप। मुझे आशा है कि आपके जीवन में हर दूसरे दिन की तरह आपका दिन मंगलमय हो और मैं हमेशा आपको शुभकामनाएं देता हूं। मैं हमारी दोस्ती के लिए भी आभारी हूं जो बहुत व्यवस्थित और विश्वास के विपरीत बनाई गई है, हम प्रमुख रूप से दिल्ली के स्ट्रीट फूड यादों से जुड़े हुए हैं।Happy Birthday skip. I hope you have a blessed day like every other day in your life & I always wish you the best. I'm grateful for our friendship that's been formed very organically and contrary to belief, we've majorly connected on Delhi street food memories. 😂 @chetrisunil11
— Virat Kohli (@imVkohli) August 2, 2021
अन्य न्यूज़














