US Open Tennis Tournament: कार्लोस अल्काराज़ ने सीधे सेटों में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में किया प्रवेश

Carlos Alcaraz
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने चोट से उबरने के बाद यूएस ओपन के पहले दौर में रोमन सफिउलिन को 6-4, 6-4, 6-4 से हरा दिया। वहीं महिला एकल में दो बार की चैंपियन एरिना सबालेंका ने भी कैमिला ओसोरियो पर सीधे सेटों में जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई।

मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ ने चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी करते हुए यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सीधे सेटों में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि महिला वर्ग में पिछली दो बार की चैंपियन एरिना सबालेंका भी आगे बढ़ने में सफल रही। अल्काराज़ दाहिनी कलाई में चोट के कारण अप्रैल से ही बाहर थे तथा इस कारण फ्रेंच ओपन और विंबलडन में ही नहीं खेल पाए थे। स्पेन के इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने सोमवार को रोमन सफिउलिन को 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर खिताब बचाने के अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

सबालेंका के बाद आर्थर ऐश स्टेडियम में प्रवेश करने वाले दूसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज़ मैच के आगे बढ़ने के साथ अधिक सहज नज़र आने लगे और उन्होंने शानदार खेल का नजारा पेश किया। उन्होंने दर्शकों से अपार समर्थन पाने के लिए अपने कान पर हाथ रखा और मैच के अंतिम गेम में एक शानदार वॉली विनर के बाद मुट्ठी हवा में लहराई। अल्काराज़ ने कहा, ‘‘मुझे फिर से प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिला, इससे मैं बहुत खुश हूं।

इसे भी पढ़ें: यूएस ओपन के पहले दौर में मारियानो नावोन से हारे नोवाक जोकोविच, वीनस विलियम्स भी टूर्नामेंट से बाहर

मुझे लगता है कि टेनिस का स्तर निश्चित रूप से बेहतर होगा। मैंने अपने पहले मैच में जिस तरह का खेल दिखाया उससे मैं खुश हूं।’’ अगर सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फिट रहते हैं, तो यानिक सिनर के घुटने की चोट के कारण बाहर होने और नोवाक जोकोविच के पहले दौर में हारने के बाद, वह जल्द ही प्रबल दावेदार बन सकते हैं। महिला एकल में सबालेंका ने कैमिला ओसोरियो को 6-4, 6-4 से हराकर 2012-14 में सेरेना विलियम्स के बाद लगातार तीन यूएस ओपन चैंपियनशिप जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने की तरफ कदम बढ़ाए।

इसे भी पढ़ें: Novak Djokovic का टूटा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, साल 2006 के बाद पहली बार किसी Grand Slam के पहले दौर में हारे

वह वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पिछले तीन अवसरों पर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। सबालेंका ने 2023 में कोको गॉफ से मिली हार से उबरते हुए 2024 में जीत हासिल की और फिर पिछले साल अमांडा अनिसिमोवा को हराकर खिताब का बचाव किया। मैच के बाद सबालेंका ने कहा,‘‘मुझे लगता है कि यह मेरे पसंदीदा स्टेडियमों में से एक है।

मैंने इस स्टेडियम में सबसे अच्छी भावनाओं का अनुभव किया है।’’ हाल में सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीतने वाले और यहां शीर्ष 10 वरीय खिलाड़ियों में शामिल आर्थर फिल्स को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्टेफानोस सिटसिपास ने 4-6, 7-6 (3), 6-1, 6-4 से हराकर बाहर कर दिया। सातवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा ने सिंजा क्राउस को 6-3, 6-0 से हराया।

इसे भी पढ़ें: Novak Djokovic बोले, सिनसिनाटी में जल्दी हारने से US Open की तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

वहीं, उनकी हमवतन चेक खिलाड़ी और 28वीं वरीयता प्राप्त सारा बेजलेक को क्रिस्टीना बुक्सा से तीन सेटों में हार का सामना करना पड़ा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़