Voter List Crisis: DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, समय सीमा बढ़ाने की अपील

SIR
ANI
अभिनय आकाश । Aug 25 2026 6:52PM

एक एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक में SIR के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 1.08 करोड़ से ज़्यादा मतदाताओं को ASDDO के तौर पर चिह्नित किया गया है और लगभग 43 लाख मतदाताओं को तार्किक विसंगतियों के लिए नोटिस भेजे जाने हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के दौरान सत्यापन के लिए पर्याप्त समय देने और तय प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आदिवासी हॉस्टलों पर Rahul Gandhi को BJP की चुनौती: पहले अपने राज्यों में देखें

एक एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक में SIR के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 1.08 करोड़ से ज़्यादा मतदाताओं को ASDDO के तौर पर चिह्नित किया गया है और लगभग 43 लाख मतदाताओं को तार्किक विसंगतियों के लिए नोटिस भेजे जाने हैं।

शिवकुमार ने कहा मैंने CEC ज्ञानेश कुमार से निम्नलिखित कदम उठाने का अनुरोध किया है: दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ाई जाए ताकि ड्राफ्ट सूची से छूटे हुए असली मतदाताओं को दावे दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके; CEO को निर्देश दिया जाए कि वे तय प्रक्रिया को पूरी तरह लागू करें, जिसमें ग्रामीण इलाकों में ग्राम सभाएं और शहरी इलाकों में वार्ड समिति की बैठकें शामिल हों और इनका पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए; साथ ही, तार्किक विसंगतियों और 2002 की मतदाता सूची से लिंक न होने के कारण नोटिस का सामना कर रहे मतदाताओं को दिया गया समय भी बढ़ाया जाए।

इसे भी पढ़ें: Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

उन्होंने कहा हर वोटर को जवाब देने और ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने के लिए कम से कम 3-4 हफ़्ते मिलने चाहिए। साथ ही, दावों, आपत्तियों और आवेदनों की भारी संख्या को संभालने और गलतियों या अनुचित तरीके से नाम हटाने से रोकने के लिए ERO और ज़रूरत पड़ने पर DEO की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।" 25 अगस्त के पत्र में, मुख्यमंत्री ने कहा कि SIR के आंकड़ों पर गंभीरता से ध्यान देने की ज़रूरत है। शिवकुमार ने बताया कि 5.54 करोड़ वोटरों में से लगभग 1.08 करोड़ (यानी हर पांच में से लगभग एक) को 'अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लिकेट और अन्य' (ASDDO) श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा, 24 अगस्त को ड्राफ्ट रोल (प्रारूप मतदाता सूची) के प्रकाशन के बाद, लगभग 43.8 लाख वोटरों को 'तार्किक विसंगतियों' या 2002 की मतदाता सूची से लिंक न होने के कारण सत्यापन नोटिस जारी किए जाने की उम्मीद है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़