रमजान में फल, अन्य जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें राज्य: अल्पसंख्यक आयोग

आयोग के अध्यक्ष सैयद गयुरुल हसन रिजवी ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर यह भी कहा कि रमजान महीने में यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों को लॉकडाउन की वजह से असुविधा नहीं हो।
उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों का आह्वान किया कि वे लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए अपने घर पर ही इफ्तार और इबादत करें। रिजवी ने मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘आपसे आग्रह किया जाता है कि रमजान के दौरान फल एवं जरूरत की दूसरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं।जो लोग अपने जान को हथेली में लेकर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं उनकी सुरक्षा भी जरूरी है और उनका सम्मान भी।PMके नेतृत्व में देश के130करोड़ लोगों की सेहत की सलामती के लिए काम हो रहा तो वही उन सेहत सिपहसलारों की सुरक्षा के लिए भी काम किया जा रहा है: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी pic.twitter.com/Z0uiy0W45L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2020
अन्य न्यूज़














