Muzaffarnagar में खंभे से टकराकर कार में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शामली राजमार्ग पर एक कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गई, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सभी मृतक हरियाणा के हिसार से हरिद्वार जा रहे थे और आग लगने के बाद वाहन के भीतर ही फंस गए थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित किया और पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ नवंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शामली राजमार्ग पर एक कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे छह लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अक्षय संजय ने पत्रकारों को बताया, ‘‘सूचना मिलने पर दमकल टीम के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।’’ उन्होंने बताया कि वाहन में सवार लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उनकी पहचान करने और उनके परिवारों को सूचित करने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस ने बताया कि शुरूआती जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग हरियाणा के हिसार से हरिद्वार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में आग लगने के बाद उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़