तालिबान के समर्थन में उतरे बूम-बूम अफरीदी, बोले- इस बार उनका रूख पॉजिटिव, महिलाओं को करने देंगे नौकरी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने तालिबान की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर तालिबान की रूख बेहद नरम है जो काफी अच्छा है। उनके नजरिए को देखकर लगता है कि वो महिलाओं को नौकरी करने देंगे।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इस बार तालिबान बड़े पॉजिटिव रूख के साथ सामने आए हैं। ये चीजें पहले नजर नहीं आई हैं। लेकिन इस बार बड़ी पॉजिटिविटी की तरफ नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom । अमेरिका ने अफगानिस्तान को कहा Good Bye तो तालिबान ने बरसाईं गोलियां
अफरीदी ने किया तालिबान का गुणगानआपको बता दें कि अमेरिकी सैनिकों ने भी काबुल हवाई अड्डे को पूरी तरह से खाली कर दिया है और वहां पर भी तालिबान का कब्जा है। इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर का वीडियो सामने आया। जिसमें उन्होंने महज तालिबान की तारीफ की।Shahid Afridi whitewashing Taliban -
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) August 31, 2021
1. Taliban means positivity
2. Taliban wants women to work
3. Taliban loves cricket
Slowly all Wokes will support Taliban. That’s how it’s always happened in the history. #AfridiForPresident
pic.twitter.com/3wztbjFY1H
इसे भी पढ़ें: इतिहास में कभी भी सेना की वापसी का अभियान इतनी बुरी तरह नहीं चलाया गया: डोनाल्ड ट्रंप
यूजर्स ने की आलोचना
साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बूम-बूम अफरीदी ने कहा कि इस बार तालिबान के रवैये को देखकर लग रहा है कि वो महिलाओं को नौकरी करने देंगे और राजनीति में भी शामिल करेंगे। शाहिद अफरीदी के इस बयान पर भारत से लेकर पाकिस्तान तक के सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की। एक यूजर ने तो शाहिद अफरीदी को तालिबान का अगला प्रधानमंत्री उम्मीदवार ही बता दिया।अन्य न्यूज़














