Samrat Choudhary ने सम्मानित किए Para Athletes, पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए चेक

Samrat Choudhary
प्रतिरूप फोटो
ANI

बिहार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता पैरा एथलीट सोमण राणा और झंडू कुमार को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेता सोमण राणा को 30 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता झंडू कुमार को 15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले पैरा एथलीट सोमण राणा और झंडू कुमार को सम्मानित किया। चौधरी ने पुरुषों की एफ57 गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले राणा को 30 लाख रुपये और पुरुषों की पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल करने वाले कुमार को 15 लाख रुपये का चेक दिया। एक समारोह में दोनों खिलाड़ियों को पारंपरिक अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।

इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-4 Exam एक चरण में कराने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने मानी मांग

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, चौधरी ने खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया है तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर बिहार का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों की उपलब्धियां राज्य के युवाओं की खेलों में रुचि जगाने और देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित करेंगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़