Nepal Floods: Rajasthan सरकार ने प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए जारी किए Helpline नंबर

पड़ोसी देश के रसुवा जिले में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद वहां गए प्रदेशवासियों की खोजबीन और सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने आपातकालीन व्यवस्था शुरू की है। पीड़ित नागरिकों के परिजन राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के टोल-फ्री नंबर 1070 और 112 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने इसके साथ कई लैंडलाइन नंबर, आईपी नंबर 28888 और ई-मेल के जरिए भी विवरण साझा करने की सुविधा दी है।
राजस्थान सरकार ने बुधवार को नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर नेपाल की यात्रा कर रहे राज्य के लोगों की जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि नेपाल की यात्रा पर गए राजस्थान के किसी निवासी के संबंध में जानकारी या सहायता के लिए परिजन राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के टोल-फ्री नंबर 1070 और 112 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 0141-2851960, 0141-2385776, 0141-2385777, 0141-2227296, 0141-2927392 और 0141-2227603 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: India-Nepal Relations: मुश्किल घड़ी में PM Modi ने बढ़ाया हाथ, Nepal PM ने कहा- शुक्रिया
विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संबंधित जानकारी आईपी नंबर 28888 या ई-मेल के माध्यम से भी साझा की जा सकती है।
अन्य न्यूज़














